Tuesday, December 30, 2014

ज़िन्दगी हो जाये सुहानी , नए साल में HAPPY NEW YEAR

ज़िन्दगी  हो  जाये  सुहानी , नए  साल  में
बात  हो  दिल  की  ज़ुबानी , नए  साल  में
हर  दिन  हसीं  और , राते  रोशन  हो
खुशियो  की  हो  रवानी , नए  साल  में
हर  किसी  के  दिल  में  हो , सबके  लिए  प्यार
पूरी  हो  अधूरी  कहानी , नए  साल  में
करते  है  हम  ये  दुआ , सर  को  झुककर
मिले  गरीब  को  रोटी  और  पानी , नए  साल  में
पुराना  साल  हो  रहा  है , सबसे  दूर
ख़त्म  हो  नफरतो  की  कहानी , नए  साल  में .
HAPPY NEW YEAR

No comments: