Monday, December 22, 2014

तेरी तस्वीर थी इन आँखों में

मुझसे   मत  पूछ  की क्यूँ
आँखें  झुका  ली  मैंने ..
तेरी  तस्वीर  थी  इन  आँखों  में
वह  तुझी  से  छुपा  ली  मैंने ..

दो बूंद मेरे प्यार की पीले

जाम पे जाम पीनेसे क्या फायदा,
शाम को पी सुबह उतर जाएगी,
अरे दो बूंद मेरे प्यार की पीले,
जिन्दगी सारी नशेमे गुज़र जाएगी

किसी के पास वो सूरत नहीं सिवा तेरे

मुझे  किसी  से  मुहब्बत  नहीं  सिवा  तेरे
मुझे  किसी  की  जरुरत  नहीं  सिवा  तेरे ….!

मेरी  नजर  को  थी  तलाश  जिसकी  बरसो  से
किसी  के  पास  वो  सूरत  नहीं  सिवा  तेरे  !

जो  मेरे  दिल , मेरी  ज़िन्दगी  से  खेल  सके
किसी  को  इतनी  इजाज़त  नहीं  सिवा  तेरे ……..!!

तुम्हारा ख्याल और बस तुम

एक  आस , एक  एहसास , मेरी  सोच  और  बस  तुम ,
एक  सवाल  कैसा है तुम्हारा हाल , तुम्हारा  ख्याल  और  बस तुम

कोई हैं जिसका इस दिल को इन्तजार हैं ..

कोई  हैं  जिसका  इस  दिल  को  इन्तजार  हैं ..
ख्यालो  में  बस  उसी  का  ख्याल  हैं ..
खुशीआं मैं  सारी  उस  पर  लूटा  दू
चाहत  में  उसकी  मै सब कुछ भुला  दू
कब  आएगा  वो  जिसका  इस  दिल  को  इन्तजार  है

Sunday, December 21, 2014

ये प्यार तो नहीं

साँस तेज़ है बुखार तो नहीं,..
नब्ज़ देखना ये प्यार तो नहीं...!