Tuesday, June 30, 2015

जहाँ याद ना आये तेरी वह तन्हाई किस काम की

 pic of lonely couplesको लागि तस्बिर परिणाम
जहाँ  याद  ना आये   तेरी ,
वह  तन्हाई  किस  काम  की .
बिगड़े  रिश्ते  ना  बने ,
तो  खुदाई  किस  काम  की .
बेशक  अपनी  मंज़िल  तक  जाना  है  हमें ,
लेकिन  जहां  से  अपने  ना  दिखें ,
वह  ऊंचाई  किस  काम  की !
 
इश्क़  पाने  की  तमन्ना  में  सनम ,
ज़िन्दगी  बर्बाद  बनकर रह  गयी ,
जिस सूरत  को  दिल  में  बसाया  था  कभी ,
आज  वह  सूरत  एक  याद  बनकर  रह  गयी .



Monday, June 29, 2015

दुआ करेंगे आपके वास्ते


 मेरी  तन्हाई  का  मुझे  गिला  नहीं ,
क्या  हुआ  जब  कोई  मुझे  मिला  नहीं ,
फिर  भी  दुआ  करेंगे  आपके  वास्ते ,
आप  को  वो  सब  मिले , जो  मुझे  मिला  नहीं .

वो शख्स याद आ ही जाता है

Add caption












मोहब्बत  में  मिली  तन्हाई का ,
यह  आलम  भी  कितना  अजीब  होता  है ,
हज़ारो  अपने  हो  साथ  हमारे ,
फिर  भी  वो  शख्स  याद  आ  ही  जाता  है .
Mohabbat mein mili tanhaai ka,
Yeh aalam bhi kitna ajeeb hota hai,
Hazaaro apne ho sath hamare,
Fir bhi wo shaks yaad aa hi jata hai.


Saturday, April 18, 2015

मैं दिल हूँ मेरी धड़कन तुम हो

 
मैं  फूल  हूँ  मेरी  खुशबु  तुम  हो ,
मैं  दिल  हूँ  मेरी  धड़कन  तुम  हो …!!

मैं  जान  हूँ  मेरी रूह  तुम  हो ,
मैं  जिस्म  हूँ  मेरी  ज़िन्दगी  तुम  हो …!!

मैं  अक्स  हूँ  मेरी  हक़ीक़त  तुम  हो,
मैं  साया  हूँ  मेरी  सूरत  तुम  हो …!!!

मैं  लब हूँ  मेरी बात  तुम  हो ,
मैं  तब  हु  मुकमल  जब   मेरे साथ  तुम  हो ..!!

क्युकी तुम  ही हो  अब  तुम  ही  हो  ज़िन्दगी  अब  तुम  ही  हो .